फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Braj will dominate sports, tennis court is ready

मथुरा: खेलों में होगा ब्रज का दबदबा, टेनिस कोर्ट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Braj will dominate sports, tennis court is ready
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया संकल्प की दिशा में विधायक निधि से स्कूलों-कॉलेजों में खेलकूद सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इस दिशा में 2.38 करोड़ रुपये के खर्च से खेलों के लिए मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर ब्रज की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाएगा। केआर डिग्री कॉलेज, बीएसए कॉलेज, श्रीजी बाबा कन्या विद्या मंदिर, क्लैंसी इंटरमीडिएट कॉलेज और हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज को 25-25 लाख रुपये की विधायक निधि दी गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ब्रज में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनके आगे बढ़ने में संसाधनों की कमी आड़े न आए, इसके लिए बड़े स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आने वाले समय में ब्रज के खिलाड़ी पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्हें सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

शहर के गणेशरा स्टेडियम, स्कूल और कॉलेजों में टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केटबॉल कोर्ट, हॉकी ग्राउंड, रनिंग ट्रैक, रेसलिंग हॉल, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के अनुरूप कबड्डी मैट व रेसलिंग मैट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत अखाड़ों को भी रेसलिंग मैट देकर अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के हिसाब से कुश्ती के लिए तैयार किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में 89.54 लाख रुपये की लागत से टेनिस कोर्ट बनाने, फ्लड लाइट लगाने और टॉयलेट ब्लॉक बनाने का कार्य किया गया है। इसके अलावा रेसलिंग हॉल और मल्टीपरपज हॉल का रेनोवेशन किया जा रहा है। स्टेडियम में रेसलिंग मैट, एथलेटिक्स के खेल उपकरण और आधुनिक जिम की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed