फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Birthday of King Dauji Maharaj of Braj today, preparations complete

मथुरा: ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव आज, तैयारियां पूर्ण

Sat, 11 Sep 2021 07:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Birthday of King Dauji Maharaj of Braj today, preparations complete
मथुरा। दाऊजी की मनोहारी छवि। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव को बलदेव छठ के रूप में मनाया जाता है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। मंदिर में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि गर्ग संहिता में देवकी के सातवें गर्भ से बलदेव जी का जन्म हुआ था। वसुदेव की दूसरी पत्नी रोहिणी कंस के भय से गोकुल में रहती थीं।
विज्ञापन

योग माया ने देवकी के उदर से गर्भ को खींच कर रोहिणी के गर्भ में स्थापित किया था। उनके जन्म की तिथि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि स्वाति नक्षत्र बुधवार थी। बलदेव जी का श्री विग्रह आठ फीट ऊंचा, साढ़े तीन फीट चौड़ा श्याम वर्ण है। पीछे शेषनाग सात फनों से युक्त मूर्ति की छाया करते हैं। विग्रह नृत्य मुद्रा में है। बलदेव जी को प्रतिदिन माखन मिश्री, खीर पूडी, भांग, दूध, पेड़ा का भोग लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed