फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bike from brother-in-law, mangalsutra and ear rings robbed from sister-in-law

मथुरा: देवर से बाइक, भाभी से मंगलसूत्र और कानों के कुंडल लूटे

Sun, 13 Jun 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bike from brother-in-law, mangalsutra and ear rings robbed from sister-in-law
मथुरा। एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रविवार दिनदहाड़े हथियारों के बल पर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने देवर-भाभी से लूटपाट की। लुटेरे देवर की बाइक और भाभी से मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और पर्स लूटकर फरार हो गए। जमुनापार पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

दोपहर थाना राया के नगला सहसू निवासी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र भाभी रिंकी को बाइक पर बैठाकर मथुरा से आजमपुर जा रहा था। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पानीगांव के नगला फार्म होकर निकलते वक्त बाइक सवार दो लुटेरों ने देवर-भाभी को रोक लिया। हथियार के बल पर नकाबपोश लुटेरों ने भाभी से मंगलसूत्र, कानों के कुंडल लूट लिए। देवर से मारपीट कर बाइक लूटकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और जानकारी जुटाई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर और सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर जमुनापार पुलिस का खुलासे के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही खुलासा करके लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बाइक छोड़ गए लुटेरे
बाइक सवार लुटेरे अपनी बाइक को छोड़ गए। इस बाइक को जमुनापार पुलिस ने कब्जे में लिया है। बिना नंबर की यह बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस बाइक के इंजन और चेसिस नंबर से मालिक की जानकारी जुटाने में लगी है। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
चालक से मारपीट कर ई-रिक्शा व नकदी लूटी
नया बस स्टैंड से ले जाकर एक ई-रिक्शा चालक को जयगुरुदेव मंदिर के पीछे स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने बुरी तरह मारापीटा और उससे ई-रिक्शा और हजारों रुपये की नकदी लूट ले गए। एक घंटे बाद जब चालक को होश आया तो पास में ही एक महिला के सहयोग से पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर कोतवाली के सुभाष नगर निवासी मुकेश (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की रात लगभग 8 बजे नया बस स्टैंड पर 3 लोग उसे मिले और जयगुरुदेव के पीछे स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भाडे़ पर तय करके ले गए। यहां पहुंचकर तीनों युवकों ने मुकेश को ईंट-पत्थर व लात-घूसों से मारापीटा, जिससे वह अचेत हो गया। बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा और किस्त भरने को रखे 6-7 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed