फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bank workers on strike to protest against privatization

मथुरा: निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी कामबंद कर हड़ताल पर रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bank workers on strike to protest against privatization
मथुरा। बैंक बंद के दौरान प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
मथुरा। बैंकिंग ला अमेंडमेंट बिल २०२१ के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने बैंक बंदकर केनरा बैंक की होली गेट शाखा के गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के सरकारी प्रस्तावों का विरोध किया। यहां से सभी बैंककर्मी नारेबाजी करते हुए होलीगेट गए और प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री से कहा कि बैंकिंग का निजीकरण न करें, अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल ही विकल्प है।
विज्ञापन

यूएफ बीयू जिला संयोजक केके पांडेय ने बताया कि १७ दिसंबर को सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी सौंख अड्डा जंक्शन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मथुरा मुख्य शाखा के सामने सुबह 10 बजे एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में बामनजी चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, गोपाल खन्ना, पीएनबी से जुगल किशोर अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन सारस्वत, लोकेंद्र, गोविंद, मीना विपिन कुमार, शिवानी भार्गव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफीसर यूनियन के लीडर एके जैन, विक्रम सिंह, विवेक चौधरी, रविंद्र शर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, उपेंद्र पाठक, केनरा बैंक के मुरारी लाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह सिकरवार, जीतू दिवाकर, अमर सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा से महेश शर्मा, यूनियन बैंक से रामगोपाल योगवीर सिंह, बैंक ऑफ इंडिया से सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से अरविंद शर्मा, आईओबी से राजेश कुमार, इंडियन बैंक से प्रवीण यादव, विजयवीर सिंह, आर्यावर्त बैंक से महेंद्र सिंह अभिषेक मिश्र, पंजाब एंड सिंध बैंक से बलराम भूषण, रवि कुमार, एआईबीओए से यतेंद्र गौतम, रोहित दास, राजेश यादव, संजय कुमार गुप्ता व एमडी ओझा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed