फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: After the drizzle, cold winds increased the winter

मथुरा: बूंदाबांदी के बाद चलीं ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: After the drizzle, cold winds increased the winter
कोहरे के बीच आते-जाते लोग।
मथुरा। सर्दी का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद चलीं ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। सुबह से सूर्य बादलों में छिपे रहे। ठंड से बचाव को लोग जैकेट, मफलर, टोपा पहनकर घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद फिर बूंदाबांदी हुई। बाजार शाम को जल्दी बंद हो गए।
विज्ञापन

दिनभर लोगों को अलाव के सहारे बैठे रहे। हालांकि दोपहर में निकली धूप से लोगों ने कुछ समय राहत ली, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी बढ़ गई।
वृंदावन के साथ चौमुहां, नौहझील, मांट, सुरीर, टाउनशिप आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। राया के कृषि परीक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान ५ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 1६ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इधर, मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही रात में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले बेसहारा लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वृंदावन नगर के विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी तिराहा, गोविंद देव मंदिर, रेलवे स्टेशन, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग स्थित गोरे दाऊजी मंदिर, यमुना किनारे केसीघाट की छतरी ऐसे स्थान हैं। जहां पर रात्रि के 8 बजते ही भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाले साधुवेशधारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है, जहां रात को ये लोग अपना बसेरा बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed