फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura accident so many injuries on the bodies of the couple

मथुरा हादसा: पसलियां टूट गईं, फट गया सिर...दंपती की लाशों पर इतनी अधिक चोटें देख खड़े हुए रोंगटे

Tue, 05 Aug 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

मथुरा में हाईवे पार करते समय ट्रक ने पैदल जा रहे दंपती को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mathura accident so many injuries on the bodies of the couple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दंपती ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। वह हाईवे के दूसरी तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हाईवे थाना क्षेत्र के आनंदवन फेस-2 के रहने वाले श्याम लाल शास्त्री (70) की पत्नी प्रेमवती की आंखों का इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर को वह पत्नी को साथ लेकर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा-आगरा हाईवे पर मीरा मगन पैराडाइज मैरिज होम के सामने हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को राैंद दिया और चालक भाग गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की माैत हो गई। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक हरियाणा नंबर का है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर महिला की मौत
जयपुर-बरेली राजमार्ग पर कार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सोमवार दोपहर गांव मल्है के समीप सड़क के किनारे पौधा लगा रही मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी 48 वर्षीय रामवती को कार चालक ने चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed