{"_id":"613e019e8ebc3e8667574adb","slug":"mathura-abhishek-of-lalita-sakhi-with-panchamrit-mathura-news-agr507287390","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ललिता सखी का पंचामृत से किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ललिता सखी का पंचामृत से किया अभिषेक
विज्ञापन
मथुरा। राधारानी की प्रिय सखी ललिता जी का अभिषेक करते सेवायत।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। प्रिया-प्रियतम की लीलाओं की सहनायिका एवं राधारानी की अष्टसखियों में प्रधान ललिता सखी का जन्मोत्सव ऊंचागांव में धूमधाम से मनाया गया। पूरा गांव ललिता जी के जन्मोत्सव के उल्लास मेें डूब गया। ललिता सखी के अभिषेक के दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर को सेवायतों ने पंचामृत से उनका अभिषेक किया।
रविवार को भाद्रपद की छठ को ऊंचागांव स्थित ललिता अटा अटोर नामक पहाड़ी पर बने भव्य ललिता मंदिर में दोपहर 12 बजे अभिषेक किया गया। सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्त राधारानी की सबसे प्रिय सखी के आगमन के लिए पलकें बिछाए थे।
सेवायतों ने ललिता जी के श्रीविग्रह को घी, दूध, दही, शहद, बूरा, केसर, जटामासी, चंदन चूरा, नागार मोथा, अगर तगर, पंच मेवा, गुलाब जल, इत्र, घोघृत आदि का पंचामृत बना कर अभिषेक किया। मंदिर में घंटे-घड़ियाल बज रहे थे। गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जन्म से पहले सखियों द्वारा मंदिर परिसर में बधाई पद गाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रजाचार्य पीठ के ललिता पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णनंद तैलंग, ब्रजाचार्य पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी उपेंद्र भट्ट, ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट, दिलीप भट्ट, रोहित भट्ट, अरुण भट्ट, दिनेश, गोपाल सखी, सतीश पाठक,आदि ने ललिता सखी के अभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया।