फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Abducted girl recovered safely in 24 hours

मथुरा: अगवा बालिका को 24 घंटे में किया सकुशल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Abducted girl recovered safely in 24 hours
मथुरा। जमुनापार पुलिस ने छह साल की बालिका को बलदेव रोड रावल मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। उसे अगवा करने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस फरार अपहरणकर्ता की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के रघुवीर विहार कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा की छह साल की बेटी खुशबू बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे दुकान पर सामान ले गई थी। घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश किया पर कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित पिता ने थाना जमुनापार में बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमों को सकुशल बरामदगी के लिए लगाया। जमुनापार पुलिस ने २४ घंटे में अगवा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसका चाचा दिनेश शर्मा पुत्र कुंवरपाल निवासी मड़ोरा, बलदेव हाल निवासी रोशन विहार कॉलोनी ले जाता दिखा। बस फिर पुलिस ने देर नहीं की। उसकी सकुशल बरामदगी कर ली लेकिन चाचा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed