{"_id":"62091d9f8b088d11f25baae0","slug":"mathura-a-teenager-guarding-the-farm-fell-into-the-well-died-mathura-news-mtr5131413124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खेत की रखवाली करती किशोरी कुएं में गिरी, मौत 19-36-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: खेत की रखवाली करती किशोरी कुएं में गिरी, मौत 19-36-05
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल में शनिवार दोपहर खेत की रखवाली करती एक किशोरी कुएं में गिर गई। जैसे-तैसे उसे कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शनिवार दोपहर डेढ़ बजे गांव के रामखिलाड़ी की पुत्री पूजा (16) भतीजी के साथ खेत पर फसल की रखवाली को गई थी। गाय को भगाने के दौरान कुएं में गिर गई। किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग खेत की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने किशोरी को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका नगर निगम पार्षद तुलसीराम यादव की भतीजी है। परिजनों ने देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से लौटता बहनोई दुर्घटना में घायल
कुएं में गिरकर किशोरी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटते किशोरी का बहनोई रविवार को सुबह सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि सुबह बलदेव-सादाबाद रोड स्थित हथौड़ा गांव के निकट सड़क हादसे में रामपाल (35) पुत्र रोशन लाल निवासी नगला सलेम सादाबाद घायल हो गया।