फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 9 accused arrested during ration distribution in Ikhu

मथुरा: ईखू में राशन वितरण के दौरान बवाल करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 9 accused arrested during ration distribution in Ikhu
बवाल करने वाले आरोपी। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। गांव ईखू में शनिवार को राशन वितरण के दौरान शिकायत को लेकर दो पक्षों में बवाल हुआ था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को नौहझील पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बवाल करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। राशन डीलर राधा देवी के पति प्रेमनारायन की लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने जब्त कर ली है।
शनिवार को गांव ईखू में प्रेमनारायन शर्मा राशन वितरण कर रहा था। गांव के ही ईश्वर चंद शर्मा पक्ष के लोगों ने राशन वितरण में घटतौली की शिकायत डीएम कार्यालय में की। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा टीम के साथ जांच को गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान ही बहसबाजी करते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ। रविवार को नौहझील पुलिस ने बवाल करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव ईखू में बवाल करने वाले दोनों पक्षों की ओर से संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राशन डीलर के पति प्रेमनारायन शर्मा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर रिवाल्वर जब्त कर ली गई है। घटना के 9 आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed