{"_id":"614de4378ebc3efd0f2cdd97","slug":"mathura-74-new-health-sub-centres-will-open-in-the-district-mathura-news-agr508881761","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जिले में 74 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जिले में 74 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वास्थ्य सेवा घर के नजदीक तक पहुंचाने के प्रयासों में लगा स्वास्थ्य विभाग जनपद में 74 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने जा रहा है। यह सभी उपकेंद्र ग्राम पंचायतों में खोले जाएंगे जिनके लिए ग्राम प्रधान 300 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराएंगे। जिले के सभी ब्लाक में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने से अधिकतर बीमारियों का इलाज ग्राम व ब्लॉक स्तर पर हो सकेगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रदेश में पांच हजार नए स्वास्थ्य उप केंद्र खुलने हैं। इसमें मथुरा में 74 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल के अंतर्गत 18 उपकेंद्र खुलेंगे जो अन्य ब्लॉकों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। फरह में 7, गोवर्धन में 6 व चौमुहां में 2 उपकेंद्र खोले जाने हैं। छाता में 10, नंदगांव में पांच व बलदेव में छह उपकेंद्र खोले जाने हैं।
मांट में 8, राया में 7 व नौहझील में 5 उपकेंद्र खोले जाने का प्रस्ताव है। जिला समुदाय कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) पारुल शर्मा ने बताया कि शासन की योजना के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जा रहे हैं। योजना के तहत ऐसे स्थानों को चुना गया है, जिसके आसपास कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इन गांवों में एसडीएम के सहयोग से पंचायत की जगह को चयनित किया जा रहा है। जब तक जगह नहीं मिल जाती है तब तक किराये पर बिल्डिंग लेकर यह उप केंद्र संचालित होंगे। किराए पर ऐसी बिल्डिग का चयन किया जाएगा, जहां लोगों की पहुंच आसानी से हो और हर तरह की सुविधाएं और पर्याप्त स्थान हो।