फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 504 gram panchayats to get Rs 18 crore for water

मथुरा : 504 ग्राम पंचायतों को पानी के लिए मिलेगा 18 करोड़ रुपये

Wed, 10 Feb 2021 06:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 504 gram panchayats to get Rs 18 crore for water
मथुरा। पानी के लिए परेशान ग्राम पंचायतों को राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही सरकार से इन ग्राम पंचायतों के लिए 18 करोड़ रुपये की धनराशि मिलने वाली है। जिससे गांवों में पानी समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही जल संरक्षण के लिए भी काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पहले से तैयारियां की जा चुकी हैं। धनराशि मिलते ही पेयजल योजनाओं पर काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 504 ग्राम पंचायत हैं और जिनकी जनसंख्या 16,26,438 लाख है। इस जनसंख्या के हिसाब से इनमें पेयजल संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते गांवों में पेयजल की समस्या बरकरार है। वहां पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। जिससे गांव वालों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। विगत वर्ष पेयजल के लिए कई पेयजल योजनाएं भी तैयार की गई थीं लेकिन उन पर काम नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब सरकार ने विगत वर्ष की स्वीकृत हुई धनराशि जारी करने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा ग्राम पंचायत विभाग को पेयजल तथा जल संरक्षण के लिए 15 वें वित्त आयोग के माध्यम से 18 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। यह धनराशि दो दिन में जिला पंचायत विभाग को मिल जाएगी। जिसके मिलते ही आवश्यकता के हिसाब से काम प्रारंभ हो जाएंगे। डीपीआरओ प्रीतम सिंह ने बताया कि यह धनराशि जल्द ही मिल जाएगी। जिससे जल संरक्षण तथा पेयजल से संबंधित काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed