{"_id":"61e965f6c05a866629533029","slug":"mathura-19-600-kg-of-ganja-found-under-the-picture-of-god-mathura-news-mtr512045946","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भगवान की तस्वीर के नीचे मिला १९.६०० किलोग्राम गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भगवान की तस्वीर के नीचे मिला १९.६०० किलोग्राम गांजा
विज्ञापन
मथुरा। भगवान की तस्वीर के नीचे जीआरपी-आरपीएफ को १९.६०० किलोग्राम गांजा मिला। यह खेप बिहार से दिल्ली ले जाई जा रही थी। गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खुफिया सूचना के आधार पर सक्रिय हुए जीआरपी निरीक्षक संजय खरवार व आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जंक्शन पर चेकिंग शुरू की, जिसमें प्लेटफार्म संख्या २/३ पर दो संदिग्ध दिखे। चेकिंग करने पर उनके बैग में पहले भगवान की तस्वीर मिली। जिसके नीचे से गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए लोगों ने अपने नाम संजय यादव निवासी गांव सराय छिवलाह थाना पट्टी प्रतापगढ़, हाल निवासी साबा डेरी मुर्गा मार्केट कॉलोनी के पास प्रहलादपुर नई दिल्ली, दिलखुश लालदेव निवासी गांव बली थाना बहरी जिला दरभंगा बिहार और हरदीप सिंह निवासी मोहल्ला सुल्तानपुरी दिल्ली बताया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि गांजे की खेप ट्रेन के माध्यम से बिहार से लाई गई थी। जिसे सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचाना था।