{"_id":"613b66f38ebc3e31e47f597e","slug":"mathura-10-thousand-bjp-people-will-go-from-metropolis-to-pm-s-public-meeting-mathura-news-agr5070365178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पीएम की जनसभा में महानगर से जाएंगे 10 हजार भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पीएम की जनसभा में महानगर से जाएंगे 10 हजार भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में महानगर से 10 हजार भाजपाई शिरकत करेंगे। यह भाजपाई 100 बस और 500 प्राइवेट वाहनों से अलीगढ़ रवाना होंगे। इसके लिए महानगर भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली है। महानगर के प्रत्येक वार्ड में बसें लगवाई जाएंगी। इसकी भी सूची बना ली गई है।
स्थानीय एक होटल में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय समेत कई सौगात ब्रजवासियों के देंगे। यहां होने वाली जनसभा में मथुरा महानगर से 100 बस और 500 प्राइवेट वाहनों का इंतजाम किया गया है। यह बसें और वाहन 14 सितंबर की सुबह ही रवाना होंगे। उसके लिए बसों को 13 सितंबर की रात में प्रत्येक वार्ड में लगा दिया जाएगा। मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के पदाधिकारी बसों से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। लगातार भाजपाई वार्डों में जनसंपर्क करके 10 हजार की भीड़ ले जाने की तैयारियों में पूरे दमखम से जुट गए हैं।
महानगर पदाधिकारी भी जनता से संपर्क बनाने के संग ही जनसभा में जाने की अपील भी कर रहे हैं। वार्ता में गोवर्धन के विधायक कारिंदा सिंह, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, महामंत्री राजू यादव, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी और सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया मौजूद रहे।