{"_id":"6a070af38017f5656409ffba","slug":"massive-fire-breaks-out-in-moving-truck-on-highway-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मच गई अफरातफरी; जल गईं बैटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मच गई अफरातफरी; जल गईं बैटरियां
Fri, 15 May 2026 05:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 15 May 2026 05:31 PM IST
सार
हाईवे पर तरंग सोसायटी के पास अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। चालक ने जब तक कुछ समझा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में हुए शॉर्ट सर्किट (स्पार्किंग) की वजह से आग भड़की थी।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जैत थाना क्षेत्र के तरंग सोसायटी के समीप की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुचा है। उसमें रखी बैटरियां जल गईं।
ट्रक आगरा की ओर से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह तरंग सोसायटी के पास अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। चालक ने जब तक कुछ समझा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में हुए शॉर्ट सर्किट (स्पार्किंग) की वजह से आग भड़की थी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ट्रक को क्रेन की मदद से हाईवे के किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक शरद पुत्र रूप सिंह, निवासी बन्दपुरा (ललितपुर) सुरक्षित है।