फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire breaks out at tent warehouse in Mathura

मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग: दो किमी दूर से दिखा धुआं, दमकल की 10 गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं

Thu, 10 Sep 2026 04:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 10 Sep 2026 04:35 PM IST
सार

मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार करीब दो किमी दूर तक दिखाई दिया। लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की 10 गाड़ियां माैके पर आग बुझाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at tent warehouse in Mathura
मथुरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फन लैंड के बराबर में बने टेंट के गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed