फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mass religious conversion in Mathura Police reached on time Healing meeting was stopped

UP: मथुरा में सामूहिक धर्म परिवर्तन...समय पर पहुंच गई पुलिस, लोगों के हाथ में थी ये किताबें; रोकी गई चंगाई सभा

Mon, 07 Apr 2025 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 01:39 PM IST
सार

मथुरा के मासूम नगर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां चंगाई सभा चल रही थी। पुलिस ने सभा को रुकवा दिया। इस दौरान धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
Mass religious conversion in Mathura Police reached on time Healing meeting was stopped
मथुरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के महोली स्थित मासूम नगर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर धर्म जागरण समन्वय की टीम पहुंच गई। यहां एक घर में चंगाई सभा हो रही थी। टीम ने पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। टीम ने धर्म परिवर्तन कराने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


धर्म जागरण समन्वय के विभाग सह संयोजक विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि रविवार को मासूम नगर में ईसाई मिशन द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की सूचना प्राप्त हुई। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तेर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) हो रही थी और ईसाई मिशनरियों द्वारा बाइबल बांटी जा रही थी। 
विज्ञापन


 

मौके पर पहुंचे महानगर संयोजक बलराम सिंह, महानगर परियोजना प्रमुख विक्रम सिसोदिया, महानगर सहसंयोजक गिरीश राजपूत, कृष्णा, भाग संयोजक गोपाल त्यागी, संपर्क प्रमुख रजत रावत, बलराम, विश्वेंद्र, चौमुहां खंड सह संयोजक जतिन तंवर, महानगर सह विधि प्रमुख बिट्टू शर्मा, गायत्री नगर संयोजक विष्णु चौहान ने चंगाई सभा को रोक दिया। धर्म जागरण के कार्यकर्ताओं को देख चंगाई सभा कराने वाले ईसाई मौके से भाग गए। 

 

मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों ने गांव के संभ्रांत एवं प्रतिष्ठित लोगों से पुनः ऐसी घटना होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 






सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजा था। जबरन धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया न ही इस तरह की कोई तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed