फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman's body found in water tank

पानी की टंकी में विवाहिता का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in water tank
मथुरा। जमुनापार के गौसना गांव में घर की टंकी से महिला की शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में मामला शांत हो गया। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना जमुना पार के गांव गौसना निवासी योगेंद्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रेनू शुक्रवार को लगभग 11 बजे यकायक लापता हो गई थी। ससुरालीजन उसकी तलाश का नाटक करते रहे। शाम को पानी की टंकी में महिला का शव मिला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को टंकी से निकालकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि घर की पानी की टंकी में महिला का शव मिला, लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक शव निकाला जा चुका था। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और योगेंद्र दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर सोरों कासगंज के लहरा क्षेत्र से मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए और देर रात तक उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। दोनों पक्षों के कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed