{"_id":"684c7941b8212fbd500c8e3d","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-mathura-news-c-29-1-mtr1013-411472-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बा निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए पति व ससुरालीजन पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना नौहझील में 5 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
नौहझील निवासी प्रिया ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को अलीगढ़ के सासनी गेट निवासी गौरव के साथ हुई थी। पति गाजियाबाद में सर्विस करते हैं और वहां सेक्टर-12 के प्रताप विहार में रहते हैं। बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस दौरान उसे एक पुत्र भी हुआ। प्रताड़ना से तंग आकर वह पति के साथ गाजियाबाद रहने लगी।
ससुरालियों के कहने पर पति ने 26 अप्रैल 2025 की रात 11 बजे उसे वाइपर से पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। रात में ही गाजियाबाद थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले आए। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति गौरव, सास मिथलेश, ससुर मुकेश, देवर सौरभ व ननद सोना के खिलाफ दहेज, महिला क्रूरता आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।