फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Many roadways buses developed technical problems after getting submerged in the underpass

Mathura News: अंडरपास में डूबने से कई रोडवेज बसों में आई तकनीकी खराबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Many roadways buses developed technical problems after getting submerged in the underpass
रोडवेज बस स्टैंड कार्यशाला में खड़ी बसें।
मथुरा। लगातार हो रही बारिश परिवहन निगम के लिए मुसीबत बन गई है। नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड स्थित अंडरपास के अलावा देहात के मार्गों पर हुए जलभराव में बसें आधी डूबने से उनमें तकनीकी खराबी आ गई है। इससे मार्गों पर इनके फेरे कम हो गए हैं। वहीं यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह अंडरपास में हुए जलभराव में 6-7 बसें डूबने से इनमें तकनीकी खराबी आ गई है, जिन्हें सही कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न रूटों पर बसें कम चल पा रही हैं। इनमें छाता, कोसीकलां, नौहझील, सौंख आदि मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिपो से 160 बसों का संचालन अलग-अलग शहरों के लिए होता है लेकिन वर्तमान में 130 बसों का ही संचालन हो रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि कुछ बसों में तकनीकी खराबी आ गई है। चालक और परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि जिस मार्ग पर बस के कम फेरे हुए हैं, वहां पर फेरे बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शुक्रवार को छाता जाने के लिए नए बस स्टैंड पर काफी देर तक बस का इंतजार किया। जब कोई बस नहीं आई तो फिर ऑटो से घर तक आए।
- भगत सिंह, छाता


छाता से मथुरा कुछ सामान लेने के लिए आए थे लेकिन यहां नए बस स्टैंड से छाता जाने वाली बस 1 घंटे तक नहीं आई इसके बाद ऑटो से ही घर जाना पड़ा।
- दीपक, छाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed