फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mant MLA receives threat from a Pakistani number

Mathura News: पाकिस्तान के नंबर से मांट विधायक को मिली धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mant MLA receives threat from a Pakistani number
मांट। मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के पास पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा फोन आया है। विधायक ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा। इसके बाद रात 2:17 बजे इसी नंबर से दोबारा फोन आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई होगी, नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा होने की बात भी कही। विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से फोन आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed