फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man committed an inappropriate act with his sister-in-law in Mathura

शर्मसार कर दिए रिश्ते: देवर ने भाभी के साथ की दरिंदगी, छत पर सोता रहा पति; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mon, 29 Jun 2026 07:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 07:43 PM IST
सार

मथुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
man committed an inappropriate act with his sister-in-law in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में लगने वाले ममेरे देवर ने अपनी भाभी के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी युवक महिला के पति के मामा का लड़का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी युवक को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


मामला फरह के एक गांव का है। महिला ने बताया कि 27 जून को उसके पति के मामा का लड़का विष्णु घर पर आया हुआ था। रात को खाना खाकर सब सोने चले गए। रात में वह नीचे सो रही थी और उसके पति अपने ममेरे भाई विष्णु के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब 10.30 बजे विष्णु चुपके से नीचे उतर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। 
विज्ञापन


महिला का मुंह हाथ से दबा कर डरा धमकाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और भाग गया। इसके बाद उसने शोर मचाकर छत पर सो रहे पति को नीचे बुलाया और आपबीती सुनाई। पति ने 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि रविवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की। महिला का मेडिकल करवाया गया है। सोमवार को गांव मडौली, थाना रुदावल जिला भरतपुर निवासी आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed