फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   main accused in Bharatpur triple murder case Lakhan was arrested by police from Mahendergarh in Haryana

तिहरे हत्याकांड का आरोपी लाखन गिरफ्तारः हरियाणा में छिपा था, सोते समय परिवार पर बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 07 Mar 2023 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 10:46 AM IST
सार

भरतपुर जिले से दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने इसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोते समय परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। 

विज्ञापन
main accused in Bharatpur triple murder case Lakhan was arrested by police from Mahendergarh in Haryana
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर के कुम्हेर क्षेत्र के बहुचर्चित सिकरोरा तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी लाखन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस को मिला। रास्ते में भागते समय उसे चोट भी लगी है। पूर्व में पुलिस नीरज और मनीष समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इधर लाखन की बहन ने भरतपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी लाखन की तलाश में जुटी थी। उसके हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने की सूचना मिली। कुम्हेर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम महेंद्रगढ़ भेजी गई। जहां से आरोपी लाखन को गिरफ्तार भरतपुर लाया जा रहा था। रास्ते में कुम्हेर रोड पर मांढेरा के पास पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खिड़की खुल गई। आरोपी गाड़ी में से कूदकर एक दीवार फांदकर भाग रहा था, इसी दौरान उसे चोट लग गई।

विज्ञापन

रातभर गाड़ी में लेकर घूमती रही पुलिस

आरोपी की बहन साधना का आरोप है कि पुलिस लाखन के घर से 16 लाख रुपये नगद, तीन किलो सोना और 10 किलो चांदी सहित बच्चों की गुल्लक तक जब्त कर लाई है। परिजन को उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि लाखन को परिजन ने समझा-बुझाकर आत्मसमर्पण करने के लिए बुलाया था। पुलिस उसे रातभर गाड़ी में लेकर घूमती रही और मारपीट की। एसपी श्याम सिंह ने परिजन के आरोपों को गलत बताया। कहा कि पुलिस लाखन को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी पूरी घटना

सिकरोरा गांव में 27 नवंबर की रात करीब एक बजे लाखन साथियों के साथ गजेंद्र के घर में घुस आया। अंधाधुंध फायरिंग कर गजेंद्र, समंदर, ईश्वर और टेनपाल व उसकी मां गोली लगने से घायल हो गए। घटना में गजेंद्र, समंदर और ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गजेंद्र की पत्नी माया, पुत्र टेनपाल और उसकी पत्नी रवीना घायल हैं। उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्य आरोपी लाखन फरार चल रहा था। इसे भरतपुर पुलिस रविवार रात को गिरफ्तार कर ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed