फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Madina Nagar was mistakenly printed in place of Masjid

Mathura News: मस्जिद की जगह भूलवश छप गया था मदीना नगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Madina Nagar was mistakenly printed in place of Masjid
कोसीकलां नगर पालिका में अपना पक्ष रखते हुए मौलाना ताहिर।
कोसीकलां। मोहल्ला निकासा के निकट गत माह एक जलसा आयोजित किया गया था। इसकी प्रचार सामग्री में मौलाना ने इलाके का नाम मदीना नगर रखा था। मामले में नोटिस के बाद मंगलवार को मौलाना नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन के समक्ष अपना पक्ष रखा। बताया कि उनका उद्देश्य कानून का उल्लंघन करना या किसी को ठेस पहुंचाने का नही था। भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नहीं होगी।
विज्ञापन


मदरसा इस्लामिया अरबिया, दारुल उलूम द्वारा पिछले माह 17 फरवरी को जलसे का आयोजन किया गया था। आरोप है कि मदरसे के मौलाना ताहिर ने आयोजन स्थल का नाम पर्चे में मदीना नगर रख दिया। यह पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नगर पालिका के ईओ निहाल सिंह ने 19 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी कर मौलाना से सात दिन में अपना पक्ष रखने को कहा।
विज्ञापन


मंगलवार को मौलाना ताहिर, मैनुद्दीन, लियाकत अली, अब्दुल हसन, सभासद प्रतिनिधि हसीन रौनक के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चेयरमैन के समक्ष अपना पक्ष रखा। बताया कि कार्यक्रम मदीना मस्जिद में होना था। भूलवश कार्यक्रम स्थल मदीना नगर अंकित हो गया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि मौलाना ने लिखित उत्तर कार्यालय में दे दिया है। उनके जवाब से पालिका संतुष्ट है और कार्रवाई समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed