फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made toll free for one hour

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे का मांट टोल एक घंटे तक रहा फ्री, बिना टैक्स दिए दौड़े वाहन

Thu, 30 Nov 2023 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 10:55 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं जोरदार प्रर्दशन किया। इसके चलते ये टोल एक घंटे तक फ्री कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां से वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही गुजर गए। 
 

विज्ञापन
Made toll free for one hour
मांट टोल

विस्तार

मथुरा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल पर पर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक घंटे तक मांट टोल को फ्री कर दिया। इससे वाहन बिना टैक्स दिए टोल से निकल गए।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मांट टोल पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए करीब एक घंटे तक मांट टोल को फ्री कर दिया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर, युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि किसान नेताओं का आठ सदस्सीय प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में भाग लेने कोलंबिया रवाना हो रहा था। इसमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह कर रहे थे। सम्मेलन में खेती-किसानी सहित पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन युद्धवीर सिंह को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह कहकर गिरफ्तार कर लिया कि उन पर दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद चौधरी युद्धवीर सिंह तीन बार किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए दूसरे देशों में जा चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। यह गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगा रही है। किसान नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। अब केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मथुरा में होगा बड़ा आंदोलन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed