{"_id":"6a174e6b119d0604720a6d07","slug":"machinery-and-a-vehicle-gutted-in-tar-factory-fire-mathura-news-c-415-1-mnp1012-819-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तारकोल फैक्टरी में जलकर खाक हुईं मशीनें और एक गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तारकोल फैक्टरी में जलकर खाक हुईं मशीनें और एक गाड़ी
विज्ञापन
छाता स्थित फैक्टरी में लगी आग को भुजाते फायर ब्रिगेड कर्मी।
छाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित इंडियन ऑयल टोटल प्राइवेट लिमिटेड (तारकोल प्लांट) में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काला धुआं उठता देख क्षेत्र में अफरातफरी मची गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्लांट में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे मशीनों द्वारा कच्चे माल को प्रोसेस कर तारकोल बिटुमिन तैयार किया जा रहा था। तैयार माल को एक गाड़ी (टैंकर) में लोड किया जा रहा था तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग को देख फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तारकोल की आग इतनी बेकाबू थी कि दमकल की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया और आग शांत नहीं हुई।
फैक्टरी मे खड़ी गाड़ियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। स्थिति बिगड़ती देख मथुरा से केमिकल युक्त विशेष दमकल बुलाई, लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पंवार, छाता कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी और फायर ब्रिगेड के उपनिरीक्षक आलोक सिंह मौके पर पहुंच गए। आग से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसमें प्लांट समेत एक गाड़ी, तीन जनरेटर और दो लिफ्ट जल गई हैं। फैक्टरी प्रशासन के राहुल ने बताया घटना स्थल पर तापमान अधिक है इसकी वजह से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।