फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Sakshi Maharaj says government should take strict steps against Love Jihad

Mathura: भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- लव जेहाद पर सख्त कदम उठाए सरकार, दोषियों को दिलाए सख्त सजा

Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

श्रद्धा हत्याकांड पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यदि किसी अन्य धर्म की महिला के साथ ऐसा जघन्य अपराध हुआ होता तो देश में भूचाल आ जाता। कहां गए धर्मनिरपेक्षवादी, क्या उन्हें सांप सूंघ गया है। 

विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj says government should take strict steps against Love Jihad
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकारों को लव जेहाद पर सख्त कदम उठाने होंगे, तभी दिल्ली जैसी वारदात रुकेंगी। हिंदू लड़कियों और महिलाओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यह न सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है, वह आफताब नहीं हो सकता। जिनके खून में दगा है, जो अपने मां-बाप के नहीं हो सके, वे किसी के नहीं हो सकते। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहां गए धर्मनिरपेक्षवादी, क्या उन्हें सांप सूंघ गया है। यदि किसी अन्य धर्म की महिला के साथ ऐसा जघन्य अपराध हुआ होता तो देश में भूचाल आ जाता और राजनीतिक विरोधी व धर्मनिरपेक्षवादीवादी ही नहीं विश्व के कई देश भी भारत सरकार के खिलाफ मुहिम में खड़े हो जाते।
विज्ञापन

दोषियों को मिले कड़ी सजा 

भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, ऐसे में राष्ट्र और मानवता विरोधी लोगों में भय होना चाहिए। बावजूद इसके ऐसे लोगों की यह हिमाकत निश्चय ही चुनौतीपूर्ण है। दोषियों को ऐसी सजा मिले कि आगे कोई भी इस तरह की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर साधा निशाना 

साक्षी महाराज ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी श्रद्धा और निधि के खिलाफ हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से डरकर वे देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन अपने गिरेबां में झांककर देख लेते तो अच्छा होता। वीर सावरकर को लेकर उनके बयान की हम निंदा करते हैं। जिस प्रकार रामपुर और आजमगढ़ में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया उसी तरह इस बार मैनपुरी का चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed