{"_id":"65a6ef3205bf6fbb1d0f618a","slug":"lost-eyesight-after-operation-case-against-doctor-mathura-news-c-369-1-mt11005-7146-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी गई, चिकित्सक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी गई, चिकित्सक पर केस
विज्ञापन
- मरीज ने कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ऑपरेशन के बाद मरीज की आखों की रोशनी जाने के आरोप में धौली प्याऊ इलाके में स्थित आरएमआई सेंटर की डॉक्टर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
62 वर्षीय राकेश शर्मा निवासी लाजपत नगर, पुष्पांजलि उपवन ने बताया कि डॉक्टर रिक्की मित्तल, जो कि आरएमआई सेंटर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, धौली प्याऊ की संचालिका हैं। उनके पास दिसंबर 2022 में आंखों का उपचार कराने गया था। डॉक्टर ने बताया कि दोनों आंखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा और विदेशी लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। इस पर करीब 1.15 लाख रुपये का खर्च आएगा। उपचार कराने के बाद डॉक्टर को पूरे पैसे का भुगतान किया गया। आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार के दौरान लिया 50 हजार रुपये का चेक वापस नहीं किया। कुछ समय बाद उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। डॉक्टर से शिकायत की तो उन्होंने अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौज की। एसएसपी व थाना पुलिस को शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।