फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Shri Krishna is full of all arts - Govindanand Tirtha

भगवान श्री कृष्ण सभी कलाओं से परिपूर्ण हैं-गोविंदानंद तीर्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Krishna is full of all arts - Govindanand Tirtha
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित शरद उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विद्वत गोष्ठी का आयोजन हुआ। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी कलाओं से परिपूर्ण हैं। यद्यपि वह महारानी और रानियों के पति रूप में जाने जाते हैं किंतु इतनी रानी पटरानी होते हुए भी वे योगीराज हैं। उनके जैसा योगी आज तक न हुआ है और न कभी होगा, कृष्ण प्रत्येक प्राणी में विद्यमान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने स्वयं की प्राप्ति के लिए गोपियों को महारास में बुलाया और शरद पूर्णिमा पर बंसीवट पर उनके साथ रास रचाया, किंतु यह जीवात्मा का परमात्मा से मिलन था। प्रकाशानंद महाराज ने कहा कि ब्रज में भगवान भक्तों के अनुगामी हैं वह भक्तों के पीछे चलते हैं। पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि भगवान का नाम, रूप, लीला और धाम यह सभी एक साथ वृंदावन में अनुभव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विवेक मुनि ने कहा कि मनुष्य संतों के प्रवचन और उन पर मनन करने से भगवान की ओर अग्रसर हो सकता है। ब्रिज बिहारी दास भक्तमाली ने कहा कि जब तक मनुष्य के ऊपर भगवान की कृपा नहीं होगी, तब तक सच्चे संत का मिलन मनुष्य को नहीं प्राप्त हो सकता। मारुति नंदन बागीश, सरदार सुलोचन सिंह, महामंडलेश्वर नवल गिरी, शक्ति महाराज, विष्णु, वासुदेव शरण, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, संजय शर्मा, रमेशचंद्र शास्त्री, राधा कृष्ण पाठक, श्रीराम मुद्गल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed