फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot

पांच लुटेरे गिरफ्तार, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
loot
मथुरा। १८ दिन में हुई दो वाहन लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए कोसीकलां और एसओजी ने ५ लुटेरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनमें एक वाहन लूट कोसीकलां में हुई थी। इससे पहले जैंत के चौमुहां पर भी कार लूटी गई थी। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गईं कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना जैंत के चौमुहां पर २९ सितंबर की रात चौमुहां के पास से कार और मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इसके १० दिन बाद ही नंदगांव रोड पर दूसरी कार लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने इन दोनों वारदातों को चुनौतीपूर्ण लेते हुए कोसीकलां और एसओजी को खुलासे के लिए टॉस्क दिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात ने त्रिगुण विशेन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने ५ लुटेरे दबोचे हैं। एसपी देहात ने बताया कि सचिन कुमार निवासी ग्राम कॉमर कोसीकलां, बादल निवासी दीघौट पलवल सदर पलवल हरियाणा, सोनू निवासी ग्राम जॉब, सचिन निवासी ग्राम सुरवारी, नरेंद्र निवासी ग्राम सुरवारी कोसीकलां को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कोसीकलां के नंदगांव रोड और चौमुहां पर लूटी गई कारें बरामद की गई हैं। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं।
विज्ञापन

ऐसे लूटते थे वाहन, २५० सीसीटीवी खंगाले
मथुरा। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह वाहन लूटते थे। वाहनों को आगे या फिर टक्कर मारकर वारदात को अंजाम देते थे। ऐसे स्थल को लूट के लिए चुनते थे, जहां वाहनों की भीड़ कम हो। गैंग के खुलासे के लिए कोसीकलां एसएचओ अनुज कुमार और एसओजी राकेश कुमार यादव की टीम ने काफी मेहनत की। करीब २५० सीसीटीवी फुटैज खंगाले। इसके बाद इन कारों के जाने का रूट होडल, पलवल, अलावलपुर, किठवाडी, सदरपुर, जवां ग्राम में कैमरे देखे और मुखबिरों के माध्यम के यह तय हुआ कि दोनों गाड़ियां जंगल में ओम भट्टा ग्राम जवां थाना छायसा जिला फरीदाबाद पर रात में खड़ी रही और अगले दिन वहां से निकलीं। पुलिस को यहां तक पहुंचने पर कामयाबी मिल सकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed