फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot crime in mathura

सगे भाइयों ने साथियों के साथ की थी पेट्रोल पंप पर लूट

Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot crime in mathura
मथुरा। सवा माह पूर्व मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव तारसी के पास पेट्रोल पंप के सेल्समैन से तीन लाख रुपये की लूट के मामले में हाईवे पुलिस ने दो सगे भाइयाें को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर आगरा पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। घटना में शामिल दो बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन

विगत 31 दिसंबर की रात थाना हाईवे के गांव तारसी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से बंदूक की नोक पर चार बदमाशों ने तीन लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद से ही हाईवे पुलिस घटना के खुलासे की कोशिश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे पुलिस ने बाकलपुर के पास से कार सवार दो बदमाशों नरेंद्र सिंह और योगेश प्रताप सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने लूट की बात कुबूल की। बदमाशों के कब्जे से 30 हजार 900 रुपये और एक तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी जगवीर सिंह ने बताया कि दोनों भाई मूलरूप से थाना हाईवे के गांव मुकुंदपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में लाखन कॉलोनी, अछनेरा (आगरा) में रह रहे हैं। इन पर आगरा पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

अब पुलिस घटना में शामिल अन्य दो बदमाशों जोगेंद्र और शैलू उर्फ टाइगर निवासीगण कचौरा, अछनेरा(आगरा) की तलाश में जुट गई है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एचएसओ जगदंबा सिंह, एसएसआई सुंदर कसाना, एसआई राकेश कुमार, एसआई प्रवीन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed