फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown for two day, mathura

13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन

Fri, 10 Jul 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
lockdown for two day, mathura
लगने वाले लॉकडाउन से पूर्व बाजार का निरीक्षण करती कोतवाली पुलिस - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग फिर से चिंतित हो उठे हैं। पाबंदियों के चलते लोगों ने आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कर लिया है। शुक्रवार को जो बाजार खुले वहां से राशन, दवाएं समेत अन्य जरूरी सामान खरीदकर घर ले गए। लोगों को आशंका है कि प्रदेश सरकार दो दिन बाद लॉकडाउन की अवधि कहीं और न बढ़ा दे।
विज्ञापन

फिलहाल मथुरा शहर व कस्बों में एक दिन छोड़कर बाजार खोलने के नियम का पालन किया जा रहा था। दुकानदार और व्यापारी प्रशासन यह मांग भी कर रहे हैं कि अब बाजारों को रोजाना खोलने की अनुमति दी जाए, लेकिन इस बीच प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इससे न सिर्फ व्यापारी, बल्कि आम लोग चिंतित हो उठे। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार को अचानक यह फैसला क्यों लेना पड़ा।
विज्ञापन

तमाम लोगों को यह भी आशंका है कि कहीं सरकार दो दिन के लॉकडाउन को और न बढ़ा दे। इसलिए पाबंदियों के बीच होेने वाली परेशानियों के चलते जरूरी सामान का एक बार फिर से स्टॉक किया जाने लगा है। कृष्णा बाजार, महोली रोड, मंडी चौराहा, सौंख रोड, बीएसए रोड, नया बस स्टैंड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान आदि के बाजार शुक्रवार को खुले। दुकानों पर लोग राशन, सब्जी, दवाएं आदि आवश्यक सामान खरीदने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगे शहरी व ग्रामीण हाट
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक जनपद के समस्त कार्यालय, समस्त शहरी एवं ग्रामीण हाट बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (इन्सीडेन्ट कमाण्डर्स) व पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहेंगे और आदेशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि इस अवधि में समस्त आवश्यक सेवाएं स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति खुली रहेंगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर-टू-डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
नहीं चलेंगी बसें, मालवाहक वाहन चलेंगे
डीएम के मुताबिक यूपी रोडवेज की बस सेवा जनपद में प्रतिबंधित रहेगा। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। हाईवे पर परिवहन जारी रहेगा व इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप व ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे।
चलेगा वृहद अभियान
सफाई एवं स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 एवं संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है, जो यथावत चलता रहेगा एवं इनसे संबंधित कार्यालय भी खुले रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खले रहेंगे कारखाने
दो दिन के लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे, जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जायेगा। शहरी क्षेत्रों में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बंद रहेंगे।
पहले की तरह रहेगी पुलिस की व्यवस्था
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व की भांति बैरियर, भ्रमण एवं पेट्रोलिंग की जाएगी और शासन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

धर्मनगरी के लोग भी चिंतित नजर आए
वृंदावन। दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा से धर्मनगरी वृंदावन के लोग भी चिंतित हैं। लॉकडाउन की घोषणा से न सिर्फ यहां के लोग बल्कि, दुकानदार, व्यापारी भी विचलित हैं। उनकी चिंता का कारण यह है कि एक तो शहर का बाजार रोजाना नहीं खुल रहा है, ऊपर से दो दिन के लिए सभी को अपनी दुकानें फिर से बंद रखनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed