{"_id":"68a4bf65bf23012ef800872b","slug":"location-of-the-person-who-sent-the-mail-with-fake-stamps-found-in-delhi-mathura-news-c-369-1-mt11008-134508-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जाली टिकट लगाकर डाक भेजने वाले व्यक्ति की दिल्ली में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जाली टिकट लगाकर डाक भेजने वाले व्यक्ति की दिल्ली में मिली लोकेशन
विज्ञापन
मथुरा। छाता उप डाकघर में दिसंबर 2024 में जाली टिकट लगाकर भेजी गई डाक के मुख्य आरोपी की लोकेशन डाक विभाग के अधिकारियों को दिल्ली में मिल गई है। डाक विभाग के अधिकारी आरोपी की लोकेशन पर जाने की कार्रवाई कर रहे हैं।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 7 माह में छाता उप डाकघर से 32 लाख रुपये कीमत की जाली टिकट लगाकर डाक भेजी गई थी। इसमें डाकघर के दो कर्मचारी संलिप्त पाए गए थे। विभाग ने इन दोनों कर्मचारियों को जनवरी में निलंबित कर दिया था। जाली टिकट लगाकर डाक भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए डाक विभाग की टीम 8 माह से लगातार प्रयास में लगी है, लेकिन सही पता नहीं चला।
प्रवर अधीक्षक डाक विजेंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी की लोकेशन विभाग को प्राप्त हो गई है। व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन वह आया नहीं। अब उच्चाधिकारियों के निर्देशन के बाद टीमें जल्द ही पुलिस के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगी।