फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Liquor shops near schools and temples screened off

Mathura News: स्कूल-मंदिरों के पास ढके गए शराब के ठेके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops near schools and temples screened off
मथुरा। स्कूल-कॉलेजों के पास संचालित हो रहे शराब के ठेकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने कई स्थान पर ठेकों को तिरपाल से ढक दिया, जबकि कुछ ठेके ऐसे ही छोड़ दिए हैं। बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने नौ मई को शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किया था। बावजूद जिले में कुछ स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्कूलों और मंदिरों के बेहद करीब शराब और तंबाकू की दुकानें चल रही थीं, जिससे छात्रों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रशासन की टीम ने सदर बाजार, कृष्णापुरी तिराहा, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के निकट चार शराब के ठेकों को ढकवा दिया है। वहीं, जमुनापार समेत अन्य स्थानों पर शराब के ठेके अभी भी खुले हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शराब के ठेकों को ढका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed