{"_id":"687a9b18377b246ec6089fd7","slug":"like-uttarakhand-a-campaign-against-heretics-should-be-run-in-the-entire-country-devkinandan-mathura-news-c-369-1-mt11010-132840-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की तरह पूरे देश में चलना चाहिए विधर्मियों के खिलाफ अभियान : देवकीनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की तरह पूरे देश में चलना चाहिए विधर्मियों के खिलाफ अभियान : देवकीनंदन
विज्ञापन
कार्यक्रम में आरती करते देवकीनंदन महाराज।
वृंदावन। साधु-संतों का रूप धारण कर लोगों को ठगने और सनातन संस्कृति को बदनाम करने वाले विधर्मियों के खिलाफ जैसा अभियान उत्तराखंड में चल रहा है, वैसा ही पूरे देश में चलना चाहिए। उक्त विचार देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांतजू मंदिर सभागार में व्यक्त किए।
शुक्रवार को महाशिवपुराण कथा में बोलते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हम शिव कथा कह रहे हैं, लेकिन सनातन के प्रति हो रही साजिशों पर भी बोलना हमारा कर्तव्य बनता है। छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव में बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने व्यासपीठ पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्य दिनोंदिन गिरते जा रहे हैं। हमारी नई पीढ़ी को संभालना हम सभी की जिम्मेदारी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह ने भी विचार रखे।
इससे पूर्व मंदिर पर 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के आठवें दिवस शिवभक्तों ने 3 लाख 61 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया। आयोजन में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया। पटना से आए डाॅ. रजनीश कांत एवं उनकी टीम ने 250 मरीजों की चिकित्सा की।