फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   last day celebration of sheetnikunj mahotsav

ऊर्ध्वकमल में प्रियाजी के साथ विराजे राधारमण लाल

Fri, 02 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
last day celebration of sheetnikunj mahotsav
ठाकुर राधारमण मंदिर में चल रहे शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर ठाकुरजी ने प्रियाजी के साथ ऊर्ध्वकमल और कल्पवृक्ष की झांकी में भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


भागवत वक्ता आचार्य वेणुगोपाल गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को भागवतजी का रसपान कराया। शाम को ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को विशेष और औलाई शृंगार में दर्शन दिए। राग सेवा करने आए भजन गायक गोविंद भार्गव ने दुर्लभ प्रस्तुति दी। इसे सुन ब्रज की प्राचीन नृत्य परंपरा पर श्रद्धालु मंदिर में देर तक थिरकते रहे। सेवायत अभिनव गोस्वामी ने पान का बीड़ा भेंट किया। शयन आरती सुवर्ण गोस्वामी ने उतारी।
विज्ञापन


सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि राधारमण लाल ने भक्तों को 34 दिन के महोत्सव में उन्हीं झांकियों में दर्शन दिए जिसमें ठाकुरजी भाव रूप में चैतन्य महाप्रभु के ब्रज भ्रमण के दौरान पधारे। ब्रज भ्रमण के बाद श्रीमन्महाप्रभु वृंदावन वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने झांकी के बारे में बताया कि वृंदावन चिन्मय भूमि है, इसकी जड़ें आकाश में हैं और शाखाएं और फूल भूमि में। इस स्थल को ऊर्ध्वकमल यानि उल्टा कमल भी कहा गया है। उस अष्टदलीय कमल वृंदावन धाम में प्रिया-प्रियतम विलास के बाद विश्राम करने हेतु पधारे हैं और सखी उनकी सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed