फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Labourer killed by crushing his face with a brick, accused absconding

Mathura News: मजदूर की ईंट से मुंह कुचलकर हत्या, हत्यारोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Labourer killed by crushing his face with a brick, accused absconding
वृंदावन। वृंदावन की हरिवंश नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में दो दोस्तों ने पहले शराब पी। इसके बाद एक दोस्त ने दूसरे के चेहरे को ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। मृतक के भांजे ने हत्यारोपी दोस्त के विरुद्ध एफआईआई दर्ज कराई है। ठेकेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरु कर दी। मथुरा मार्ग स्थित हरिवंश नगर कॉलोनी में पिछले आठ माह से प्रताप बाजार निवासी मनीष अग्रवाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां ललितपुर के नाराहट थाना क्षेत्र के भगवानी गांव निवासी दुली सिंह उर्फ लंबू के साथ मौनू, अर्जुन और अर्जुन की पत्नी मनीषा मजदूरी कर रहे थे। जिसकी देखरेख ठेकेदार गोविंद घेरा वृंदावन निवासी श्याम सिंह का भाई देवा कर रहा था। सोमवार शाम को करीब छह बजे काम खत्म कर मजदूरों के चले गए। तभी ठेकेदार का भाई देवा भी दुली सिंह को 280 रुपए देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन


मजदूर दुलि सिंह पिछले तीन दिनों से इसी निर्माणाधीन मकान में रह रहा थ। सभी के चले जाने पर दुली सिंह के पास उसका दोस्त राजाराम आया। दोनों दोस्त धौरेरा स्थित देशी शराब के ठेका से शराब लेकर वापिस उसी निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और शराब पीने लगे। इस बीच आरोपी राजाराम ने पास में पड़ी ईंट से दुली सिंह के चेहरे को कुचल कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह जब ठेकेदार का भाई देवा मकान पर पहुंचा तो मजदूर दुली सिंह का रक्तरंजित शव मिला। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसके वृंदावन में रह रहे भांजे घनश्याम को सूचित किया। पुलिस ने मृतक की पहचान होने पर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच तथ्य जुटाए। मौके पर खून से सनी ईंट, देशी शराब के दो खुले हुए टेट्रा पैक मिले हैं। इस मामले में मृतक के भांजे ललितपुर के थाना नाराहट के गांव ककरुआ निवासी घनश्याम ने राजाराम को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि हरिवंश नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में मजदूर दुली सिंह का शव मिला है। उसके सिर, मुंह पर चोट के निशान है। जिस ईंट से उसे मारा गया है। वह ईंट भी मौके से मिली है। मृतक के दोस्त राजाराज के विरुद्ध उसके भांजे ने एफआईआर दर्ज कराई है। सीसीटीवी कैमरे में मृतक और उसका दोस्त राजाराम को देखा गया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed