फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laboratory assistants were taking salary for more than ten years

दस वर्ष से अधिक वेतन ले रहे थे प्रयोगशाला सहायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Laboratory assistants were taking salary for more than ten years
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग में प्रयोगशाला सहायकों के वेतन में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आया है। दस वर्ष से पांच प्रयोगशाला सहायक अधिक वेतन ले रहे थे। मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा एक प्रयोगशाला सहायक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ है। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक रोशनलाल वर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद एरियर की मांग की थी। राज्य स्तर से जब इसके लिए बजट मांगा गया तो वहां विसंगतियां सामने आईं। विभाग ने वेतन निर्धारण पुन: करके प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद चार लोगों के नाम सामने आये जिन्होंने दस वर्ष तक अधिक वेतन लिया।
विज्ञापन

बताया गया कि विभाग के प्रयोगशाला सहायक राकेश दीक्षित राल, सुशील कुमार राल, घनश्याम जायसवाल सोनई, विशन कुमार गोवर्धन अतिरिक्त वेतन ले रहे थे। प्रयोगशाला सहायक 4200 की जगह 4600 ग्रेड का वेतन ले रहे थे। प्रयोगशाला सहायक अब तक लाखों रुपये का अतिरिक्त वेतन ले चुके थे। मामले की जांच के लिये सीएमओ की अध्यक्षता में कमेटी बैठी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि अधिक वेतन लेने वाले प्रयोगशाला सहायकों के मामले की जांच की जा रही है। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर रिकवरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि इन प्रयोगशाला सहायकों ने वेतन बढ़ोतरी के मामले में किसी शासनादेश का हवाला दिया गया है। इसका दोबारा परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed