{"_id":"67e5a1672de8d553380d145d","slug":"laapata-baalak-ka-shav-taalaab-mein-mila-mathura-news-c-29-1-agr1017-374293-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लापता बालक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लापता बालक का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
बालक मितांश फाइल फोटो
- फोटो : mathura
राया (मथुरा)। गांव नगला हर्राय से लापता बालक का शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गांव के तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों समझाकर कर शांत कराया।
सादाबाद रोड स्थित गांव अनौड़ा के नगला हर्राय निवासी अध्यापक देवेंद्र सिंह का छह साल का बेटा मितांश मंगलवार सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मां पूनम ने थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया। तीन दिन तक परिजन ग्रामीणों के साथ बालक की तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार शाम को बालक का शव गांव के तालाब में मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर लोग जुटे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पिता देवेंद्र ने बताया कि मितांश ठीक ढंग से चल और बोल नहीं पाता था। आखिर वह तालाब तक कैसे पहुंच गया। परिजन ने अज्ञात लोगों पर बालक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।