{"_id":"68488a0cd81703db800b52ce","slug":"krishnas-city-will-change-with-vision-2030-blue-print-is-being-prepared-mathura-news-c-369-1-mt11009-130887-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विजन-2030 से बदलेगी कृष्ण की नगरी...ब्लू-प्रिंट हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विजन-2030 से बदलेगी कृष्ण की नगरी...ब्लू-प्रिंट हो रहा तैयार
विज्ञापन
मथुरा। विजन-2030 से कृष्ण की नगरी की सूरत बदलेगी। विकास को नए पंख लगेंगे और मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की राह आसान होगी। इसमें श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ यमुना किनारे कृष्णा पौड़ी विकसित की जाएगी। रिवर फ्रंट इसको भव्यता प्रदान करेगा। बरसाना में रंगीली चौक का विस्तार होगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आनंद ले सकें। ऐसे ही कई बड़ी परियोजना को ब्रज तीर्थ विकास परिषद पौराणिक स्वरूप में विकसित करने का ब्लू-प्रिंट तैयार कर रहा है। इसमें कान्हा की लीला स्थलियों के साथ-साथ पौराणिक वन संवारने का भी जिक्र किया गया है। इनकी परिधि द्वापरयुग की आभा का एहसास कराएगी।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ऐसे ही करीब सौ विकास कार्य कराने के लिए योजना बनाई है। किसी परियोजना को सहमति के लिए शासन को भेजा जा रहा है तो किसी को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता हुई विजन-2030 की बैठक में इन प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। अब इनका ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा रहा है। इसमें श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ वृंदावन को विकसित करना सर्वोपरि रखा गया है। कॉरिडोर के आसपास 1.5 किमी क्षेत्र में हरिद्वार में राम की पौड़ी के तर्ज पर कृष्णा पौड़ी, रिवर फ्रंट और वृंदावन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण शामिल है।
यमुना पर सिग्नेचर पुल का निर्माण, बेगमपुर पर पार्किंग, सप्त देवालय सर्किट के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मथुरा-वृंदावन के लिए ऐसे ही करीब सौ परियोजनाओं को विकसित करने की योजना है। इन सभी परियोजनाओं पर 26.36 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि इन परियोजनाओं को ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा रहा है। कॉरिडोर निर्माण का ब्लू प्रिंट लगभग तैयार हो गया है। बरसाना में रंगीली चौक का विस्तारीकण असमंजस में फंसा हुआ है। जल्दी ही इसका भी हल निकाला जाएगा। इन सभी परियोजनाओं पर करीब 26.36 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन प्रस्तावों पर शासन की सहमति के बाद आगे की दिशा की जाएगी।
विज्ञापन
कॉरिडोर के आसपास 1.5 किमी क्षेत्र होगा विकसित
श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के आसपास 1.5 किमी क्षेत्र को पौराणिक स्वरूप में विकसित करने की योजना है। आसपास क्षेत्र में कृष्णकालीन पौधे लगाए जाएंगे। इससे न केवल कॉरिडोर के आसपास परिक्रमा मार्ग और यमुना के प्राचीन घाटों का पौराणिक स्वरूप देखने को मिलेगा, बल्कि वन-उपवन सहित अनेक जनसुविधाओं का भी विकास होगा। इससे कृष्ण भक्त आध्यात्मिक भूमि पर अद्भुत आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कॉरिडोर के साथ ही वृंदावन के विकास का भी रोड मैप तैयार किया है।