फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna Janmashtami mathura decorated grandeur security

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : भव्यता और सुरक्षा के साथ सजेगी कान्हा की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami mathura decorated grandeur security
मथुरा। श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को भव्य मनाने की कवायद शुरू हो गई है। 2 से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में बैठक हुई। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख चौराहे और घाटों को सजाने के साथ शहर को तीन जोन और 17 सेक्टर में बांटने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि 5 मुख्य मंचों और 21 छोटे मंचों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 3 सितंबर को सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 4 सितंबर को शाम 7:00 बजे विश्राम घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन होगा। यहां पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीपों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए 17 प्रमुख स्थानों पर सेल्फी पॉइंट, 25 प्रमुख चौराहों और तीन प्रमुख घाटों को आकर्षक बंगाली क्लॉथ (दासा) व विद्युत झालरों से सजाने का निर्णय लिया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांके बिहारी, द्वारिकाधीश, राधा रानी मंदिर (बरसाना) सहित ब्रज के कई प्रमुख मंदिरों में विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनपद को तीन जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 125 सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, 15 वॉच टावर और 7 चेतक गाड़ियां तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए 95 बैरियर, 18 पुलिस पार्किंग और 15 नगर निगम पार्किंग की व्यवस्था की गई है। निगम पार्किंग में 5 स्थायी और 10 अस्थायी हैं। प्लास्टिक मुक्त ब्रज और नागरिक सुविधाएं नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र और डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed