फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Killer away from hold

पूर्वमंत्री के बहनोई के हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर

Sat, 09 Nov 2019 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Killer away from hold
मथुरा। वृंदावन के गांव बड़ी आट्स में पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह के बहनोई की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। मामले में शनिवार देर शाम तक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। हालांकि पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस शीघ्र ही हत्यारोपियों को पकड़े का दावा कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली वृंदावन के गांव बड़ी आट्स में सात नवंबर की देरशाम खेत पर गोबर और पशु बांधने से मना करने पर भरत सिंह पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी। मामले में वृंदावन पुलिस ने मृतक के बेटे हीरा लाल की तहरीर पर गांव के धन्ना, अमर, देवो, श्यामसुंदर, साहब सिंह, सुरेश कुमार, मोती, रिंकू, योगेश और अन्य महिलाओं के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जैंत पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। चौकी प्रभारी नीरज भाटी ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed