{"_id":"68f627ef4357e02af8051b09","slug":"katra-gate-in-raya-in-mathura-will-not-be-closed-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अब बंद नहीं होगा कटरा फाटक...रेल मंत्री ने दिया आश्वासन, विधायक की अफसरों से हुई थी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अब बंद नहीं होगा कटरा फाटक...रेल मंत्री ने दिया आश्वासन, विधायक की अफसरों से हुई थी झड़प
Mon, 20 Oct 2025 05:47 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 20 Oct 2025 05:47 PM IST
सार
मथुरा के राया में कटरा बाजार फाटक बंद नहीं होगा। इसको लेकर रेल मंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है। गाैरतलब है कि फाटक बंद होने व्यापारियों ने आंदोलन किया था।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रेल मंत्री से की मुलाकात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के राया के कटरा बाजार फाटक को लेकर व्यापारी केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले। रेल मंत्री ने भविष्य में फाटक बंद नहीं होने का आश्वासन दिया है।
समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि गत 18 सितंबर को रेल प्रशासन द्वारा कटरा बाजार फाटक बंद कर दिया गया था, जिसको लेकर व्यापारियों ने बड़ा आन्दोलन किया। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश की रेलवे के अधिकारियों से झड़प भी हुई थी।
उसके बाद क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला। उनके निर्देश पर फाटक को खोल दिया, लेकिन अब चर्चा थी कि त्योहार बाद फाटक बंद हो सकता है जिसको लेकर बाजार में हलचल थी। फिर एक बार क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री से मुलाकात की। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि कटरा बाजार फाटक बंद नहीं होगा। व्यापारियों ने रेल मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।