{"_id":"68d6eafc4e300bd501036f17","slug":"kasturba-gandhi-vidyalaya-student-priyanka-became-the-bsa-for-a-day-mathura-news-c-369-1-mt11016-136580-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा प्रियंका बनीं एक दिन की बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा प्रियंका बनीं एक दिन की बीएसए
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर करती एक दिन की बीएसए प्रियंका।
- फोटो : mathura
-
- 1
-
Link Copied
मथुरा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 9वीं की छात्रा प्रियंका को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसने एक सरकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए।
एक दिन की बीएसए बनकर प्रियंका स्कूल से निकलकर कार्यालेय पहुंची। उसने अधिकारियों से कार्य की जानकारी लेकर चार्ज संभाला। बतौर बीएसए प्रियंका ने दशहरा के अवकाश से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। छात्रा के आत्मविश्वास से सभी प्रभावित हुए।
बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और वे नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं। इसी क्रम में ब्रज इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा नंदनी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस्लामियां इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। सोनम ने काॅलेज में चल रहे शिक्षण कार्यों का जायजा लिया।