{"_id":"69b85b6a31b9a5274802aaaf","slug":"kashmiri-earrings-and-firozabad-bangles-captivate-mathura-news-c-369-1-mt11018-143781-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कश्मीरी झुमके और फिरोजाबादी कंगन लुभा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कश्मीरी झुमके और फिरोजाबादी कंगन लुभा रहे
विज्ञापन
ईद की तैयारियों को लेकर घीया मंंडी बाजार में चूड़ियां खरीदती युवतियां।
मथुरा। ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगे परिधान, इत्र, टोपियां, जूतियों और पारंपरिक आभूषणों की भरमार है। महिलाओं के बीच कश्मीरी झुमके, फिरोजाबादी कंगन, रंगीन चूड़ियां, मेहंदी और डिजाइनर शरारा-गरारा की जबरदस्त मांग देखी जा रही है।
बाजार में दुकानों पर महिलाएं, बच्चों संग देर रात तक खरीदारी कर रही हैं। जहां खनकती चूड़ियों और चमकते आभूषणों ने ईद से पहले ही उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। शहर के होलीगेट, कोतवाली रोड, औरंगाबाद, कृष्णा नगर, छत्ता बाजार, डोरी बाजार की रौनक कई गुना बढ़ जाती है। पुरुषों में सफेद और पेस्टल रंगों के पठानी सूट, कुर्ता-पायजामा, टोपी और सैंडल पसंद किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए भी आकर्षक एथनिक ड्रेस, जूतों की अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आते ही भीड़ बढ़ रही है। इस बार पारंपरिक परिधानों की मांग पहले से अधिक है। बाजारों की सजावट, रोशनी और इत्र की महक ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया है।
सेवइयाें और फलों की मांग बढ़ी
बाजारों में सेवइयों व फलों की मांग में उछाल देखा जा रहा है। दुकानों पर सादी, भुनी और पतली सेवइयों की खरीदारी तेज हो गई है। फल मंडियों में भी सेब, केला, अनार, अंगूर और मौसमी फलों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार त्योहार पर मेहमानों की आवभगत के लिए लोग बड़ी मात्रा में फल व मेवे खरीद रहे हैं।