फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Karthik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा आज, होंगे धार्मिक आयोजन

Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों और यमुना में दीपदान के साथ भक्त मथुरा की परिक्रमा भी देंगे। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर राजाधिराज विशेष शृंगार में भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर में दीपदान भी किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्राचीन केशवदेव मंदिर में प्रात: केवड़ा जल से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद फूलबंगला सजाया जाएगा। इसी क्रम में भजन संध्या में पंडित गोपाल शर्मा ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में 51 मंदिर सेवायतों, समाजसेवियों और भजन रसिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा के अनुसार मुख्य संयोजक पंकज शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए होंगे। मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि भक्त मास्क लगाकर ही मंदिर में दर्शन के लिए आएं। इधर, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में 30 नवंबर शाम 5 बजे भव्य दीपदान होगा। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद पुण्य तीर्थ विश्राम घाट व उसके आसपास के सभी घाटों पर भव्य दीपदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed