फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanwariya fell after colliding with the railway gate, commotion

Mathura News: रेलवे फाटक से टकराकर गिरा कांवड़िया, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya fell after colliding with the railway gate, commotion
राया (मथुरा)। हाथरस रोड कोयल फाटक के समीप गंगाघट से कांवड़ लेकर आ रहा कांवडि़या क्राॅसिंग पर टकरा कर गिर गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया।
विज्ञापन



वृहस्पतिवार की दोपहर मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कांवडि़यों की कतार लगी थी। दोपहर के समय ट्रेन के आने से पूर्व गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, इसी बीच अंकित चौधरी निवासी धाना तेजा की कांवड़ फाटक से टकरा गई और वह गिर गया। इससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। उसके साथ आए व स्थानीय लोगों ने गेटमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मयफोर्स पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस के अनुसार, कांवड़ खंडित होने के बाद पुलिस दूसरी कांवड़ लेने के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed