फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanhaiya Lal Becomes President of Pratham Pahal

Mathura News: कन्हैया लाल बने प्रथम पहल के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Lal Becomes President of Pratham Pahal
चुनावी साधारण सभा में उपस्थित प्रथम पहल फाउंडेशन के पदाधिकारी।
मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन की साधारण सभा का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें कन्हैया लाल अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। शुभारंभ संरक्षक महामंडलेश्वर योगी नवल गिरि महाराज ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने नवनियुक्त टीम को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया और तन, मन, धन से संगठन में जुटने की प्रेरणा दी। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संस्था को चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की होगी। संचालन नवनियुक्त महामंत्री प्रियेश अग्रवाल ने किया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हरीश कुमार जैन एवं मनोज बंसल, मंत्री नारायण हरि गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज टालिवाल, सह-कोषाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, प्रचार मंत्री गिरीश वर्मा, बृजवासी लाल एवं चंद्रपाल सिंह निषाद, आय-व्यय निरीक्षक नकुल खंडेलवाल बनाए गए। संवाद
विज्ञापन


स्वर्णकार समाज संगठन की कमेटी गठित
बलदेव। स्वर्णकार समाज संगठन बलदेव की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बबलू सोनी व दिलीप सोनी को संरक्षक बनाया गया। मुकेश सोनी को अध्यक्ष, दिलीप वर्मा उपाध्यक्ष, रिंकेश्वर प्रसाद सोनी को महामंत्री बनाया गया। ललित सोनी मंत्री, सुनील सोनी कोषाध्यक्ष, दीपक सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी व सुजीत वर्मा और हरिओम वर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed