फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   JCB pounces on encroachment on the highway, breaks 15 shops

Mathura News: राजमार्ग पर हो रहे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, 15 दुकानें तोड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
JCB pounces on encroachment on the highway, breaks 15 shops
कोसीकलां (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर आगरा-दिल्ली राजमार्ग किनारे हो रहे करीब 15 पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। टीम के आगे दुकानदारों की एक नहीं चली। टीम की नजर अब कोटवन इलाके में हो रहे अतिक्रमण पर है। इस संबंध में प्राधिकरण अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर फोर्स की मांग की। भरोसा मिलने पर टीम 15 जनवरी को अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


दुर्घटना मैनेजर नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार दोपहर मथुरा से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग किनारे हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहाना शुरू कर दिया। टीम ने यहां पर रवि पंजाबी ढाबा समेत कई ट्रांसपोर्ट कंपनी, मिस्त्रियों की दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई कर सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। यूपी-हरियाणा बॉर्डर से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान महीनों से विरोधाभास एवं नियमों के पालन के कारण टलता चला आ रहा था। अब राजमार्ग पर बाईपास से अतिक्रमणों का साफ करने के बाद अभियान कोटवन की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन

दुर्घटना मैनेजर ने बताया कि यहां अभियान को लेकर सुरक्षा को लेकर समस्या आ रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर इस बात को रखा। जिसके बाद टीम अधिकारी इंस्पेक्टर कोसीकलां से भी मिले। जिसके बाद पुलिस ने 15 जनवरी को चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। सभी अतिक्रमणों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सभी ने अपने-अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए शपथ पत्र भी दिए थे, लेकिन हटाए नहीं हैं। यदि 15 जनवरी तक यह नहीं हटे तो इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर पालिका परिषद के ईओ निहाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि जिन्होंने नगर पालिका की भूमि, मार्गों, नालों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है, वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अभियान के दौरान सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed