फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jagannath's Rath Yatra begins at Radha Orchid.

Mathura News: राधा ऑर्किड से निकाली जगन्नाथजी की रथयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jagannath's Rath Yatra begins at Radha Orchid.
श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मौजूद अधिकारी व श्रद्धालु।
मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गई। कॉलोनी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह और राजेश बजाज के सानिध्य में आयोजित यात्रा में भगवान के अलौकिक दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आगरा रेंज के एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, उनकी पत्नी, डीआईजी शैलेश पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी ने रथ के आगे झाड़ू लगाई और रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथ यात्रा मसानी, मंडी रामदास, चौक बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए वापस कॉलोनी पर संपन्न हुई। इस दौरान आर राजा, विष्णु, रविलोचन दास, श्रीनिवास, श्रीराम पंडित, राकेश भाटिया, अशोक खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया और हरीश अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed